रुद्रपुर, दिसम्बर 19 -- खटीमा, संवाददाता। ईस्ट वेस्ट प्रोडक्ट्स लिमिटेड कंपनी के संरक्षक और कर्मचारियों के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर बलवा, धमकी सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना बीते 15 दिसंबर की बताई जा रही है। आरोप है कि दूसरी कंपनी के सुरक्षा अधिकारियों व कर्मचारियों ने ईस्ट वेस्ट कंपनी परिसर में घुसकर उत्पात मचाया। इस दौरान कंपनी के संरक्षक डॉ. आरसी रस्तोगी के साथ धक्का-मुक्की कर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। कर्मचारियों के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट कर उन्हें कारखाने से बाहर खदेड़ दिया गया। हमलावरों ने जेसीबी से कॉलोनी का मुख्य गेट भी तोड़ दिया। इस घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.