फरीदाबाद, मार्च 3 -- जाम की समस्या से जूझ रहे फरीदाबाद शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। एनआईटी से ग्रेटर फरीदाबाद को जोड़ने के लिए प्रस्तावित ईस्ट-वेस्ट ऐलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट के लिए हरियाणा सरकार द्वारा 1550 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दिए जाने से जाम से मुक्ति की उम्मीद जगी है। इससे जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है।8 जगहों पर फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए जाएंगे ईस्ट-वेस्ट परियोजना के तहत 8 जगहों पर फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए जाने प्रस्तावित हैं। इनमें बड़खल गांव के ऊपर से एक फ्लाईओवर निकाला जाएगा। दूसरा फ्लाईओवर सैनिक कॉलोनी मोड़ पर गुरुग्राम रोड से उतरते बड़खल रोड तक बनाया जाएगा है। तीसरा फ्लाईओवर बड़खल गांव में पार करते हुए झील के साथ बनाया जाएगा। चौथा फ्लाईओवर अनखीर चौक पर होगा। सैनिक कॉलोनी से दो कनेक्टिड फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। वहीं एक फ्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.