धनबाद, मई 16 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। युवा कांग्रेस पार्टी के समर्थकों ने शुक्रवार को ईस्ट बसूरिया कोलियरी कार्यालय एवं सत्यम इंफ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर बीसीसीएल व आउटसोर्सिंग प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विशाल महतो ने किया।

आंदोलन का कारण विशाल महतो ने आरोप लगाया कि बीसीसीएल व आउटसोर्सिंग प्रबंधन स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को नजरअंदाज कर खनन कार्य शुरू करने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों व बेरोजगार युवाओं से बिना वार्ता किए भूमि पूजन एवं खनन कार्य शुरू करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही ब्लास्टिंग से आसपास के घरों में दरारें पड़ रही हैं, प्रदूषण बढ़ रहा है तथा खेत-खलिहान बंजर होते जा रहे हैं। साथ ही क्षेत्र का पानी भी ...