धनबाद, जुलाई 8 -- 26वीं सब जूनियर व जूनियर झारखंड राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में लोहरदगा में ईस्ट बसुरिया क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कई पदक जीते। मंगलवार को खिलाड़ियों को क्लब में दक्षिण बौआकला के मुखिया पति महेश रजक ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में धनबाद जिला ताइक्वांडो सघ के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सिन्हा, क्लब के कोच दीपक बाउरी, महिपाल यादव, वकील खान, डब्लू सिंह, उपेंद्र कुमार को सम्मानित किया। पदक पाने वाले खिलाड़ियों में शिवांगी कुमारी, रिद्धि कुमारी, सायन कुमार दत्ता, प्रेम कुमार राय, अनुष्का कुमारी, आदित्य कुमार, नितिन कुमार, रुपाली कुमारी, देवेंद्र कुमार, आनंद कुमार शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...