मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- कांटी। निशानेबाज श्रेया भारद्वाज ने आसनसोल में आयोजित 10वीं ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतकर बिहार व जिले का मान बढ़ाया है। पखनाहा स्थित स्वराज शूटिंग अकादमी की निशानेबाज श्रेया की सफलता पर अकादमी के मुख्य कोच अमित घनसेला, उज्ज्वल कुमार, चंदा कुमारी, ऋषु आर्या, अमर सिंह, रंजन कुमार, धीरेंद्र भारद्वाज, अरिंजय राज सिंह, सूरज कुमार आदि ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है। यह भी पढ़ें- ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में खूंटी के निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...