ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में खूंटी के निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन
रांची, अगस्त 31 -- खूंटी, प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में 25 से 30 अगस्त तक आयोजित 10वीं ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में खूंटी राइफल शूटिंग क्लब के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए क्लब की अर्चना कुमारी ने 10 मीटर एयर राइफल महिला स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, चिराग कुमार ने 10 मीटर एयर पिस्टल के युवा वर्ग में रजत और जूनियर वर्ग में कांस्य पदक जीतकर खूंटी का नाम रोशन किया। ईस्ट जोन चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के करीब दो हजार निशानेबाजों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद खूंटी राइफल शूटिंग क्लब के छह निशानेबाजों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया。 यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.