जमशेदपुर, मार्च 21 -- ओडिशा रोल बॉल संघ एवं पूर्वी क्षेत्र रोल बॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में चौथी ईस्ट जोन मिनी नेशनल रोल बॉल प्रतियोगिता का आयोजन 21 एवं 22 मार्च को बीडीए पार्क, भुवनेश्वर (ओडिशा) में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की बालक एवं बालिका दोनों वर्गों की टीमें रेलवे मार्ग से भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गई। प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली बालिका टीम में वैष्णवी आर्या, वर्णिका बारीक, तिथी बेरा, वर्तिका दुबे, दिशिता कुमारी महतो, नीआफ खालिद, अक्षिता शर्मा, रमनीत कौर एवं अनिष्का पांडे शामिल हैं। टीम के प्रशिक्षक मोलाय कुमार मृधा हैं। वहीं बालक वर्ग में विष्णु कुमार यादव, अर्शित अविनाश, आयुष चंद जंघेल, पुलकित कुमार, शिवांश कौशिक, डी कार्तिक शास्त्री, अम्लंदीप पांडा, नमीष साहू, सार्थक चौबे, श्...