भागलपुर, अप्रैल 1 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू की पुरुष खो-खो टीम ईस्ट जोन खो-खो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को रवाना हो गई। यह प्रतियोगिता सिद्धू और कान्हू बिरसा विवि, पुरुलिया पश्चिम बंगाल में आयोजित होगी। टीएमबीयू की टीम में कप्तान के रूप में रंजीत कुमार गए हैं। जबकि अन्य खिलाड़ियों में धीरज, विक्रम, सूरज, सौरभ, अंकित, आलोक, शिवम, शिवम-2, विक्की, अहमद रजा हैं। टीम मैनेजर के रूप में टीएनबी कॉलेज के डॉ. अरविंद कुमार हैं, जबकि कोच मानस कुमार यादव हैं। टीएमबीयू का पहला मुकाबला दो अप्रैल को शहीद नन्द कुमार पटेल विवि रायगढ़, छत्तीसगढ़ से है। टीम को टीएमबीयू क्रीड़ा सचिव डॉ. संजय कुमार जयसवाल, सहायक अभिमन्यु प्रसाद सिंह, डॉ. बिपिन कुमार, डॉ. अमलेंदु ने भागलपुर स्टेशन से शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.