ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप में ओरिएंटल फाउंडेशन स्कूल के छह खिलाड़ियों ने जीते पदक
बोकारो, अगस्त 21 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। सीबीएसई ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप-2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और वाराणसी में किया गया। प्रतियोगिता में दि ओरिएंटल फाउंडेशन स्कूल, बोकारो के छह खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न पदक अपने नाम किए और विद्यालय का नाम रोशन किया। शुक्रवार को विद्यालय परिसर में विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमीर हुसैन, चेयरमैन मुस्ताक अहमद, मैनेजर आशिया खातून, कोषाध्यक्ष सकीना खातून और उप-प्रधानाचार्य अमित कुमार बरनवाल ने प्रतिभागी खिलाड़ी प्रणव गुप्ता, दिवाकर कुमार, कृष्ण गुप्ता, पीयूष कुमार महतो, नेहा कुमारी एवं सावित्री कुमारी को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- टाटा डीएवी ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.