मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बीआरएबीयू को लगातार तीसरी बार ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज़ (एआईयू) के वार्षिक खेल कैलेंडर 2026-27 में विश्वविद्यालय को पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपी गई है।विश्वविद्यालय खेल परिषद के सचिव डॉ. अशोक कुमार साह ने बताया कि बीआरएबीयू लगातार तीसरे वर्ष ईस्ट जोन प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। इससे पहले वर्ष 2024 में बास्केटबॉल, 2025 में वॉलीबॉल और अब पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी मिली है। पिछले वर्ष ईस्ट जोन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बीआरएबीयू की टीम चैंपियन बनी थी।प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी और अधिकारी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में कौन-कौन विश्वविद्यालय...