ईस्ट कोस्ट रेलवे के पीसीसीएम से मिले जहांगीर हक
चक्रधरपुर, सितम्बर 1 -- चक्रधरपुर। दपू रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस के केंद्रीय महासचिव सह चक्रधरपुर रेल मंडल के संयोजक जहांगीर हक ने ईस्ट कोस्ट रेलवे के प्रिंसिपल चीफ कॉमर्शियल मैनेजर (पीसीसीएम) एच के नायक से रेल सदन में मुलाकात की और रेल कर्मियों की समस्याओं से अवगत करा कर समाधान कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीसीसीएम से ईस्ट कोस्ट रेलवे में कार्यरत कॉमर्शियल विभाग के अधीन सीसीआई, सीटीआई, टीटीई और पार्सल क्लर्क को रेलवे बोर्ड के नियमानुसार पदोन्नति देने, रेलवे बोर्ड के गाइडलाइन के मुताबिक ट्रांसफर पोस्टिंग करने और उन्हें नियमानुसार मिलने वाली सुविधा मुहैया कराने की मांग की। इसके अलावा भी उन्होंने रेल कर्मियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: आन रिक्युएस्ट ट्रांसफर के जरिए भरे जाएंगें लाबियों में सहाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.