पाकुड़, अप्रैल 5 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व ईस्टर संडे इस वर्ष पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड के सभी गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली। ईस्टर संडे प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित की याद में मनाया जाता है, जो मानवता के लिए आशा, प्रेम और नई शुरुआत का प्रतीक है। इससे पूर्व गुड फ्राइडे के दिन यीशु मसीह के बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया था, जिसके बाद ईस्टर के दिन लोगों में खास उत्साह और उमंग देखने को मिला। प्रखंड के अंतर्गत सभी पंचायतों के गिरजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। फूलों और रोशनी से सजे चर्चों में आयोजित प्रार्थना सभाओं में लोगों ने भाग लेकर प्रभु यीशु से शांति, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.