पीलीभीत, अप्रैल 5 -- यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी में ईस्टर संडे के दिन गिरजाघरों में उत्साह रहा। ईस्टर संडे उल्लास के साथ मनाया गया। ‎चर्च के फादरों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ईसाई समुदाय ने अपने पूर्वजों को भी याद किया। मान्यता है कि क्रॉस पर चढ़ाए जाने के बाद गुड फ्राइडे के तीसरे दिन यीशु फिर से जी उठे थे। सुबह से श्रद्धालु चर्च प्रांगण में एकत्र हुए। मुख्य प्रार्थना सभा में शाजी क्रिस्टोफर समेत अन्य रहे। बाइबिल का पाठ नये नियम की पुस्तक में फादर ने किया। सेंट एलायसीस चर्च में समाज के लोगों ने मौके पर विशेष प्रार्थना सभा में रह कर उत्साह के साथ प्रेयर की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...