मथुरा, अप्रैल 5 -- विभिन्न गिरजाघरों में गुड फ्राइडे से लेकर ईस्टर तक रात दिन प्रार्थनाएं चलीं। लोगों ने हाथ में मोमबत्ती लेकर यीशु मसीह के जी उठने की खुशी मनाई। ईसाई समाज के लोगों ने गीत व भजन गाते हुए जुलूस निकाला, जिसमें सभी वर्ग के लोगों ने शिरकत की। जुलूस में प्रभु यीशु मसीह के मृतकों में से जीवित होने का समाचार सुनाया गया। इसके उपरांत सभी अनुयाई गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा के लिए एकत्रित हुए। लोगों ने प्रभु यीशु के जी उठने की खुशी में गीत गाए। रविवार को ईसाई समाज के लोगों ने गिफ्ट आपस में भेंट किए। सेंट्रल मेथॉडिस्ट चर्च में पास्टर रेव्ह श्रीपाल संदेश सुनाते हुए कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने मृत्यु पर विजय प्राप्त की। पुन: जीवित होने पर सबसे पहले उनको मरियम मगदलीनी ने देखा, क्योंकि वह प्रेम और सत्य का संदेश बांटने आए थे। सीएनआई चर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.