गिरडीह, अप्रैल 6 -- देवरी। देवरी के संत जोसेफ चर्च बेलाटांड में प्रभु यीशु के पुनरुत्थान (जी उठने) के बाद रविवार को इसाई समाज के द्वारा ईस्टर संडे उत्सव मनाया गया। शनिवार की रात फादर विंसेंट मुर्मू के नेतृत्व में प्रार्थना सभा का आयोजन कर प्रभु यीशु का पुनरुत्थान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्य रात्रि में प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशियां मनाई गईं। मौके पर डॉ. विक्टोरिया आइंद, डॉ. लिनेट लोबो, सिस्टर अलवीना किस्कू, स्टीफन हेंब्रम, रोड्रिक्स सोरेन, राजू सोरेन, सिमोन हेंब्रम, इग्नेसीयूस मरांडी, सिलवानुस मरांडी, मोनिका हेंब्रम आदि लोग उपस्थित थे। इधर प्रखंड के संत तेरेसा चर्च गर्मी, संत थॉमस चर्च दुलाभीठा व अमझर स्थित गिरजाघर में भी मसीही समुदाय के द्वारा प्रभु यीशु के जी उठने का उत्सव मनाया गया। उपरोक्त गिरजाघरों में प्रभु यीशु के संद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.