साहिबगंज, अप्रैल 3 -- साहिबगंज। ईसाई मिशनरियों के इतिहास में साहिबगंज स्थित तालझारी चर्च झारखंड के सबसे पुराने मिशन स्टेशनों में शामिल है। तालझारी चर्च के बाहर स्थित पुराने कब्र चर्च का इतिहास बयां करता है। यहां मिशनरियों के 19 वीं शताब्दी के आखिर के कई पुराने कब्र हैं। चर्च मिशन सोसायटी इंग्लैंड के दस्तावेजों के अनुसार सन् 1850-52 के बीच साहिबगंज से होकर गुजरने वाली रेलवे लाइन के निर्माण कार्य के दौरान ईसाई मिशनरी तालझारी पहुंचे थे। तालझारी में रेलवे के काम के लिए एक वेयर हाउस व बंगला बनवाया था। सन् 1860 में यहां की छोटी पहाड़ी पर एक प्रार्थना घर और एक चिकित्सा कक्ष खोला गया था। वहां कई अंग्रेज लोग भी रहते थे। इसलिए यहां धार्मिक कार्य के लिए एक पादरी भी रहने लगे थे। रेलवे निर्माण कार्य के दौरान यहां बीमारी से कुछ कर्मियों की मृत्यु हो गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.