बोकारो, अप्रैल 4 -- बोकारो, प्रतिनिधि। ईस्टर को लेकर शनिवार देर रात तक संत मेरी चर्च में प्रार्थना का दौर चला। संत मेरी चर्च, सिटी चर्च सहित शहर के अन्य गिरजाघरों में रात्रि जागरण व अन्य धार्मिक परंपराएं पूरी की गई। गिरजाघर परिसर में मोमबत्तियां जलाकर प्रभु यीशु में अपने विश्वास प्रकट किया गया। ईस्टर संडे मसीहियों का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व है। ईसाई धार्मिक ग्रन्थों के अनुसार सूली पर लटकाए जाने के तीसरे दिन यीशु पुनर्जीवित हो गए थे। इस पर्व को ईस्टर दिवस, ईस्टर संडे के रूप में मनाते हैं। फादर अविनाश मिंज ने बताया कि मसीहियों का सबसे बड़ा त्योहार ईस्टर खुशी का दिन होता है। ईस्टर का पर्वनए जीवन व जीवन के बदलाव के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।भक्तों के लिए फिर जी उठे प्रभुप्रभु ईसा मसीह मृत्यु के तीन दिनों बाद इसी दिन फिर जी उठे थे, श...