गोरखपुर, अप्रैल 13 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। रविवार की शाम मेडिकल रोड स्थित खरैया पोखरा के मसीही कलीसिया चर्च में ईस्टर मिलन कार्यक्रम का आयोजन गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल के रूप में किया गया। कार्यक्रम में सभी डीनोमिनेशन के मसीही समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लिटिल फ्लावर स्कूल, धर्मपुर के प्रिंसिपल फादर साबू ने प्रार्थना के साथ फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ईस्टर का पावन पर्व पुनरुत्थान, सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक है। कार्यक्रम के आयोजक चर्चिल अधिकारी और नितिन रॉबर्ट रहे। करीब 15 युवा गीत मंडलियों ने प्रस्तुति देते हुए गीत, भजन और कव्वाली से माहौल को भक्तिमय व उत्साहपूर्ण बना दिया।मेले में स्टॉलों पर गोलगप्पा, आइसक्रीम, मोमो, कचालू, कोल्ड ड्रिंक, बिरयानी और कुल्ह...