हल्द्वानी, अप्रैल 5 -- फोटो। हल्द्वानी, संवाददाता। ईस्टर को शहर के सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। सुबह श्रद्धालुओं ने पुनरुत्थान गीतों के साथ नृत्य और भजन गाकर खुशी व्यक्त की। वरिष्ठ पास्टर राजीव मैसी की उपस्थिति में पास्टर जॉय हावर्ड ने विशेष प्रार्थना सभा की। इसके बाद चर्च में ईस्टर सर्विस की गई। पास्टर राजीव मैसी एवं सहायक पास्टर आशुतोष दानी ने कलीसिया को यीशु के पुनरुत्थान का महत्व विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि पहुंचे मेयर गजराज सिंह बिष्ट का स्वागत चर्च के प्रॉपर्टी चेयरमैन आशीष मैनेजर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। कांग्रेस नेता ललित जोशी ने लोगों को संबोधित किया। यहां सचिन भान, विजय सिन्हा, संजय निर्मल, संजय सिंह, मनोज सिंह, सुशील सिंह, नीरज विक्टर, नेहा मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...