साहिबगंज, अप्रैल 5 -- साहिबगंज। पुनरुत्थान के पर्व ईस्टर पर जिले के विभिन्न गिरजा घरों में विशेष प्रार्थना सभा हुई। मौके पर ईसाई समुदाय के लोगों ने रविवार के अहले सुबह कब्रिस्तानों में पहुंच अपने दिवंगत परिजनों के कब्र पर मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की। कब्रिस्तान में प्रार्थना सभा भी हुई। मौके पर महादेवगंज, तालझारी, धर्मपुर, बोरियो व बरहेट स्थित सीएनआई चर्चों के कब्रिस्तान में सुबह चार बजे से विशेष सभाएं हुईं। पतना के धर्मपुर स्थित कब्रिस्तान में रेव्ह दानियल मुर्मू और रेव्ह विजय किस्कू ने प्रार्थना सभा का संचालन किया। सभा में रेव्ह विजय किस्कू ने बाइबल में वर्णित प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की घटना का विवरण पढ़ा। इस क्रम में उन्होंने कहा कि पिता परमेश्वर के वायदे के अनुसार प्रभु यीशु मृतकों में से जीवित हो उठे और अब वे परमेश्वर के दाहिने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.