प्रयागराज, अप्रैल 5 -- प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान दिवस का पर्व ईस्टर रविवार को मनाया गया। सेंट जोसेफ कैथेड्रल, ऑल सेंट्स कैथेड्रल चर्च (पत्थर गिरजाघर) व सेंट जॉन्स सहित अन्य चर्च में जुटे मसीही समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईस्टर की बधाई दी तो गीत गाते हुए कैंडल जलाए गए। सेंट जोसेफ कैथेड्रल में फादर वॉल्टर डिसिल्वा, फादर विपिन व स्टैनली विलफ्रेड ने ईस्टर पर विशेष प्रार्थना की अगुवाई की। प्रार्थना से पहले चर्च में एकत्र लोगों पर पवित्र जल छिड़का गया। कैंडल जलाए गए और मिस्सा बलिदान की पूजा की गई। पत्थर गिरजाघर में लखनऊ डायोसिस के बिशप मॉरिस एडगर दान ने मसीहियों को ईस्टर संडे की बधाई दी। उन्होंने कहा कि बाइबिल का पाठ कर अपने संदेश में कहा कि मानव उद्धार के लिए यीशु मसीह जीवित हुए। यह विजय, आनंद, आशा और नए जीवन का प्रतीक है।सेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.