आरा, अप्रैल 5 -- आरा,हिप्र.। ईसाई समुदाय के लोगों ने रविवार को ईस्टर संडे का पर्व धूमधाम से मनाया। मौके पर द होली सेवियर चर्च में प्रभु यीशु मसीह की आराधना की गई और बाइबल का पाठ किया गया। ईस्टर संडे प्रार्थना के मुख्य अतिथि डॉ केएन सिन्हा ने पास्टर अनिल जीउत, राजेश और सोनू को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और चर्च के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। चर्च की बहनों ने 20 विधवा बहनों को साड़ी देकर सम्मानित किया और सेवक सोनू कुमार, राजेश कुमार, अनिल जीवित को गमछा देकर सम्मानित किया। पादरी अनिल जीउत ने अपने प्रवचन में बताया कि यीशु मसीह का जी उठाना संसार के लिए एक नई आशा है और हमें यीशु की कब्र को देखकर दूसरों को भी बताना है कि वह मृत्यु से जी उठा है। सामूहिक नृत्य भी प्रस्तुत किया गया और बच्चों के बीच ईस्टर उपहार वितरण किया गया। मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.