संभल, अप्रैल 6 -- मेथोडिस्ट चर्च में रविवार को ईस्टर के अवसर पर प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान दिवस को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। ईसाई मान्यता के अनुसार, प्रभु यीशु ने क्रूस पर सलीबी मृत्यु के तीसरे दिन मृतकों में से जीवित होकर मृत्यु पर विजय प्राप्त की थी। जिसे ईस्टर के रूप में मनाया जाता है। प्रातः 5 बजे ईस्टर प्रोसेशन (जुलूस) चर्च से प्रारंभ होकर सुभाष रोड और स्टेशन रोड होते हुए पुनः चर्च पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु की स्तुति में भजन और गीत गाए। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात सुबह 10 बजे चर्च में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। पास्टर डेनियल मसीह ने अपने संदेश में बताया कि प्रभु यीशु मसीह मानवता के पापों का उद्धार करने पृथ्वी पर आए और अपने प्राणों का बलिदान दिया। ताकि लोग अपने पापों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.