देवघर, अप्रैल 5 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। मधुपुर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में ईस्टर पर विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। पीएच चर्च भेड़वा, संत जोसेफ चर्च बेलपाड़ा, संत कोलंबस चर्च राजबाड़ी रोड़, सीएनआई चर्च कुण्डू बंगला समेत अन्य गिरजाघर में सामूहिक प्रार्थना की गई। मौके पर पीएच चर्च भेड़वा के पादरी विश्वनाथ यादव ने कहा पुनरुत्थान रविवार वह दिन है, जब ईसाई लोग क्रूस पर यीशु मसीह के पूर्ण किए गए कार्य और उनके विजयी पुनरुत्थान का जश्न मनाते हैं। क्रूस पर चढ़ाए जाने, मृत्यु और दफनाए जाने के तीन दिन बाद, यीशु मसीह कब्र से जी उठे। इस प्रकार उन्होंने मृत्यु पर विजय प्राप्त की और हमें पाप से मुक्ति दिलाई। ईस्टर की प्रार्थना सभा के दौरान हम यीशु के चमत्कारिक पुनरुत्थान पर मनन करते हैं, और इस बात पर ज़ोर देते हैं कि यह पाप और ...