शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- शाहजहांपुर। सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में रविवार सुबह 5:00 बजे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ईस्टर पर्व में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने ईसाई धर्म के अनुयायियों को संबोधित किया और पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। मंत्री ने कहा कि ईस्टर का त्योहार न केवल धार्मिक भावनाओं का प्रतीक है, बल्कि समाज में भाईचारे और एकता की भावना को भी मजबूत करता है। कार्यक्रम में भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने मंत्री का स्वागत किया। मंत्री ने स्वाति सिंह का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सद्भाव और सामूहिक चेतना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को पर्व की बधाई दी और विशेष रूप से युवाओं को अपने जीवन में प्रभु यीशु के नैतिक मूल्यों, सहयोग और परस्पर सम्मान की भावना अपनाने का संदे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.