मुंगेर, अप्रैल 6 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान पर्व ईस्टर संत जोसेफ कैथोलिक चर्च जमालपुर में ईस्टर विजिल (पवित्र जागरण) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन पल्ली पुरोहित रेव. फादर जयबालान ने किया। समारोह की शुरुआत नई अग्नि और पवित्र जल के आशीर्वाद से हुई, जो अंधकार पर प्रकाश और मृत्यु पर जीवन की विजय का प्रतीक है। इसके बाद बाइबिल पाठ, भजन-गीत और सामूहिक प्रार्थनाओं का क्रम चला। प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का प्रतीकात्मक दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। बाइबिल पाठ चंदन माइकल, ज्योति, संजय, जॉली और मधुर ने किया। वेदी सेवक के रूप में रेमंड, डेविड, अश्विन और मधुर ने सेवा दी। भजन-गायन का नेतृत्व विलियम, सिस्टर मीना, सिस्टर सुप्रिया, ...