धनबाद, अप्रैल 5 -- हिल कॉलोनी स्थित संत एंथोनी चर्च में शनिवार रात ईस्टर पर्व की पूर्व संध्या पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रभु यीशु के पुनरुत्थान के प्रतीक ईस्टर पर्व के स्वागत में किया गया, जिसे ईसाई समुदाय में आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान फादर आमातूस कुजूर ने परंपरा के अनुसार आग जलाकर उसकी आशीष दी और ईस्टर मोमबत्ती प्रज्वलित की। इसके बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने अपनी-अपनी मोमबत्तियां जलाकर पूरे चर्च परिसर को प्रकाशमय कर दिया। इस दौरान चर्च के अंदर और बाहर की सभी लाइटें बुझा दी गईं, जिससे चारों ओर अंधकार छा गया। ऐसे में जलती मोमबत्तियों की रोशनी ने वातावरण को आध्यात्मिक और भावनात्मक बना दिया। बताया कि ईसाई धर्म में इस प्रकाश का विशेष महत्व है। इसे ईश्वर और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है...