ईस्टर का पर्व मनाया
नोएडा, अप्रैल 15 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जीडी गोयंका स्कूल में बुधवार को ईस्टर का पर्व बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया। शिक्षकों ने बच्चों को ईस्टर के महत्व और प्रभु यीशु के प्रेम, त्याग और क्षमा के संदेश के बारे में बताया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणू सहगल ने भी बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने ईस्टर के पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और खुशी के साथ मनाने का संदेश दिया और सभी बच्चों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.