ईस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष बने अनिल अग्रवाल
प्रयागराज, सितम्बर 29 -- ईस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 68वीं वार्षिक आम सभा में अनिल अग्रवाल को अगले दो वर्षों के लिए अध्यक्ष चुना गया। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में मंगलवार को हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। अजय सिन्हा और रविंद्र गुप्ता उपाध्यक्ष, राजीव नायर मंत्री और राजीव अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गए। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष विनय कुमार टंडन ने सदस्यों का स्वागत किया। चैंबर के महामंत्री तरुण जग्गी ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में डॉ. जीएस दरबारी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। इसके बाद नौ सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें विनय कुमार टंडन, राजीव अग्रवाल, मनीष जैन, डॉ. जगदीश गुलाटी, डॉ. केके भूटानी, जयदीप सिंह, विक्रम टंडन, डॉ. विभा मिश्रा और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.