ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अगस्त में चलाएगा साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान
भागलपुर, जुलाई 27 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की कार्यसमिति की मासिक बैठक रविवार को हिंदुस्तान क्लब में अध्यक्ष आलोक अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछले माह की गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा अगस्त में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही सितंबर से विक्रमशिला सेतु बंद किए जाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। उपाध्यक्ष रूपेश बैद ने कहा कि प्रशासन को पहले वैकल्पिक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी न हो। बैठक में जन्मदिन और शादी सालगिरह मनाने की जिम्मेदारी पूर्व महासचिव राजीव प्रदीप को सौंपी गई। कार्यसमिति सदस्य ओपी सिंह, सद्दाम सलीम, पीआरओ सुमित जैन आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन की मांग पर ऑनलाइन समीक्षा बैठक यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.