ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसा, डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी पिकअप, बच्ची समेत 4 की मौत
बागपत, सितम्बर 7 -- UP News: यूपी के बागपत में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर राजस्थान के गोगामेड़ी से बदायूं लौट रही 32 सवारियों से भरी पिकअप बड़ा गांव के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएसी और जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, गंभीर रूप से घायलों को दिल्ली रेफर किया गया। बागपत के बड़ा गांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक पिकअप कुल 32 लोग सवार थे। सभी राजस्थान के गोगामेड़ी से अपने गांव बदायूं के अलाहपुर लौट रहे थे। बड़ा गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.