ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी पिकअप, 13 लोगों की मौत
बागपत, सितम्बर 7 -- UP News: यूपी के बागपत में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर राजस्थान के गोगामेड़ी से बदायूं लौट रही 32 सवारियों से भरी पिकअप बड़ा गांव के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएसी और जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, गंभीर रूप से घायलों को दिल्ली रेफर किया गया। राजस्थान के बांगड़ धाम से दर्शन कर बदायूं लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे पिकअप को कैंटर ने टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गया था। हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि छह अन्य घायलों ने मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.