ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक से भिड़ी बस, चालक घायल
नोएडा, सितम्बर 27 -- दनकौर, संवाददाता। ईस्टर्न पेरिफिरल एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात गलगोटिया विश्वविद्यालय के पास तेज रफ्तार बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस में सवार श्रद्धालुओं को मामूली चोट आई है, जबकि चालक घायल हो गया। हादसे के दौरान बस में करीब 20 सवारियां मौजूद थीं। सभी जयपुर से हरिद्वार जा रहे थे। हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात एक बस सवारियों को लेकर ईस्टर्न पेरिफिरल एक्सप्रेसवे से गुजर रही थी। गलगोटिया विश्वविद्यालय के नजदीक पहुंचने पर चालक को अचानक झपकी आ गई। इसी दौरान बस की गति तेज होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.