नोएडा, जून 13 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ईकोटेक वन कोतवाली क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार की रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी थी, जबकि पुलिस का कहना है कि बाइक डिवाइडर से टकराई थी। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान निवासी योगेश मथुरा निवासी अपने रिश्तेदार नरेश के साथ बाइक से गाजियाबाद जा रहे थे। शुक्रवार की देर रात ईकोटेक वन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल कासना स्थित जिम्स अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक...