ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पत्थर गिराने वाले हाईवा का चालक गिरफ्तार
नोएडा, जून 20 -- एक किलोमीटर तक विपरीत दिशा में हाईवा दौड़ाया था आरटीओ के चालान से बचने के लिए दुस्साहस कियादादरी, संवाददाता। पुलिस ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को विपरीत दिशा में हाईवा दौड़ाने और पत्थर गिराने वाले आरोपी चालक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी अरबाज खान अलवर राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना में हाईवा को जब्त किया था।दादरी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हाईवा चालक अरबाज खान गांव निमली, जिला अलवर राजस्थान का रहने वाला है। आरोपी चालक ने गुरुवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर आरटीओ के चालान से बचने के लिए करीब एक किलोमीटर तक विपरीत दिशा में हाईवा को दौड़ाया और सड़क पर पत्थर गिरा दिए थे। यह भी पढ़ें- ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पत्थर गिराने वाले हाईवा का चालक गिरफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.