साहिबगंज, जून 1 -- साहिबगंज। ईस्टर्न झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की साहिबगंज जिला शाखा का बीते 25 मई को संपन्न चुनाव के बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति का गठन कर लिया गया है। अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के अलावा उपाध्यक्ष संजय भुवानिया व अंकित केजरीवाल , सचिव मोहित बेगराजका , सहसचिव पिंटू साह, सहसचिव अजय डोकानियां व कोषाध्यक्ष विवेक कुमार हैं। इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्यमें शंकर प्रसाद साह, नवल किशोर मंडल, रवि शंकर पोद्दार, प्रकाश झुनझुनवाला, राहुल कुमार जायसवाल, अंकित कुमार तमाखुवाला , शुभम तिवारी व विकास कुमार कौशिक हैं। इधर, चेम्बर के अध्यक्ष ने कहा कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी साहिबगंज जिला के व्यापार, उद्योग व सेवा क्षेत्र के विकास के लिए पूर्ण रूप से संकल्पित है। यह भी पढ़ें- अखिल भारतीय तेली साहू के राकेश साहू आजीवन निष्कासित...