साहिबगंज, अप्रैल 25 -- साहिबगंज। ईस्टर्न झारखण्ड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज की साहिबगंज जिला शाखा एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया और उनके कुशल नेतृत्व में साहिबगंज के समग्र विकास का विश्वास जताया। मौके पर चेम्बर ने नगर की 16 ज्वलंत समस्याओं से सम्बंधित एक विस्तृत मांग-पत्र अध्यक्ष को सौंपा और त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया, ताकि व्यापारियों व आम नागरिकों को राहत मिल सके। मांग-पत्र में शहर में बंद सार्वजनिक शौचालयों को तत्काल साफ-सफाई कराकर पुन: चालू करने, चौक बाजार क्षेत्र में व्यापारियों व महिला-पुरुष ग्राहकों की सुविधा के लिए नए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराने, बंद सोलर स...