नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- चुनाव आयोग के अधिकारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक दावे को सिरे से खारिज कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि ममता ने कहा था कि उत्तर प्रदेश से सीआरपीएफ जवानों को लेकर 200 गाड़ियां चुनाव वाले राज्य पश्चिम बंगाल भेजी गई हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग (ईसी) का मकसद पश्चिम बंगाल में भय-मुक्त, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना है। एक अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय बलों की सभी तैनाती तय मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार और निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। टीएमसी प्रमुख बनर्जी ने कथित तौर पर दावा किया था कि उत्तर प्रदेश से सीआरपीएफ जवानों को 200 गाड़ियों में पश्चिम बंगाल लाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.