नई दिल्ली, मार्च 10 -- चुनाव आयोग (ईसी) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल सरकार से उन पुलिस अधिकारियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है, जो 2021 में चुनाव के बाद हुई हिंसा के दौरान ड्यूटी पर थे। चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ ने मंगलवार को राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के साथ बैठक की और पांच साल पहले हुई हिंसा के दौरान ड्यूटी पर तैनात अफसरों के संबंध में राज्य पुलिस से सभी जानकारी मांगी। अधिकारियों के अनुसार, आयोग ने यह भी पूछा है कि क्या 2021 के चुनाव के बाद हुई हिंसा के दौरान कदाचार के आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कोई विभागीय जांच की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...