ईसीसी के 12 छात्रों को आईआईटी-जैम में सफलता
प्रयागराज, मई 15 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) के रसायन विज्ञान विभाग ने बीएससी छठवें सेमेस्टर के उन 12 मेधावी छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को सम्मानित किया जिन्होंने प्रतिष्ठित आईआईटी-जैम 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। यह परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) और भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) की ओर से मास्टर (एमएससी, इंटीग्रेटेड पीएचडी) और अन्य पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 255वीं रैंक हासिल करने वाले छात्र सुशील कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय विभाग के गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। मुख्य अतिथि और कॉलेज की रजिस्ट्रार प्रो. विनीता जॉन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। स्वागत विभागाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.