ईसीसी एजुकेटर भर्ती पूरी, काउंसलिंग के लिए बीएसए कार्यालय में उमड़ी भीड़
शाहजहांपुर, अगस्त 11 -- शाहजहांपुर। ईसीसीई एजुकेटर के 160 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को बीएसए कार्यालय में काउंसलिंग कराई गई। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए जिले के साथ ही कई अन्य जनपदों से अभ्यर्थी बीएसए कार्यालय पहुंचे। सुबह से ही कार्यालय परिसर में अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी, जो देर शाम तक तक बनी रही। 160 पदों पर चयन के लिए अभ्यर्थियों के इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई है। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को मनपसंद का स्कूल लेने के लिए डीसी रोहित सिंह ने विकल्प पत्र भरवाए और सहमति मिलने पर स्कूल का आवंटन कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.