संभल, मार्च 7 -- विकासखंड बनियाखेड़ा में कार्यरत ईसीसी एजुकेटरों ने पिछले करीब छह माह से वेतन लंबित होने और निर्धारित मानदेय से कम भुगतान किए जाने को लेकर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंची महिला ईसीसी एजुकेटरों का कहना था कि वह आउटसोर्सिंग के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन शासन द्वारा तय किए गए मानदेय के अनुरूप भुगतान नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि कुछ एजुकेटरों को आंशिक भुगतान किया गया है, वह भी निर्धारित मानदेय से कम 8,330 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से दिया गया है, जबकि शासन द्वारा इससे अधिक मानदेय तय किया गया है। वहीं कई एजुकेटर ऐसे भी हैं, जिन्हें अभी तक किसी भी माह का वेतन नहीं मिला है। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री की ओर से होली पर्व से पहले आ...