कन्नौज, अगस्त 17 -- कन्नौज, संवाददाता। ईसीसीई चयन प्रक्रिया को लेकर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ने बेसिक शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए चयन प्रक्रिया की निगरानी स्वतंत्र स्तर से कराने की मांग की है।

ज्ञापन प्रस्तुत यूटा जिलाध्यक्ष पंकज भदौरिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सदर विधायक व समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया भी मौजूद रहे। ज्ञापन में यूटा ने आरोप लगाया कि कुछ शिक्षक और बाहरी व्यक्ति अपने मूल विद्यालयी दायित्वों से अलग होकर अधिकारियों के कार्यालयों और निजी आवासों के आसपास सक्रिय हैं।

जांच की मांग संगठन का आरोप है कि इनके माध्यम से शिक्षकों से संपर्क करने, निरीक्षण संबंधी सूचनाएं जुटाने और अन्य गतिविधियां संचालित किए...