शाहजहांपुर, जून 12 -- शाहजहांपुर। जिले में लंबे समय से लंबित चल रही ईसीसीई एजुकेटर भर्ती प्रक्रिया ने अब रफ्तार पकड़ ली है। बेसिक शिक्षा विभाग ने 160 पदों के सापेक्ष करीब 480 अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर जिला एनआईसी पोर्टल पर भेज दी है। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि सूची में शामिल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 16 जून से 20 जून तक राजकीय इंटर कॉलेज में कराया जाएगा। सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर अपने मूल प्रमाण पत्रों और जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। उन्होंने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की भर्ती कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- जमुई: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों के प्रोफाइल को अद्यतन करने को लेकर बीईओ को निर्देश जिन अभ्यर्थियों का नाम सूची में शामिल है, वे समय से दस्तावेज सत्यापन अ...