ईसीसीई एजुकेटर चयन के लिए काउंसिलिंग शुरू
हरदोई, जून 24 -- हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग ने ईसीसीई एजुकेटर के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रभाष श्रीवास्तव ने बताया कि काउंसिलिंग की जा रही है। 210 अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तैयार की जा रही है। जल्द यह काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद चयनित ईसीसीई एजुकेटरों को 210 स्कूलों में तैनाती दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का भी सत्यापन होगा। यदि किसी के प्रमाणपत्र में कोई त्रुटि मिलेगी तो उसके चयन को निरस्त करने व वेतन रोकने की कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.