पीलीभीत, फरवरी 10 -- पीलीभीत। समग्र शिक्षा अभियान के तहत गांधी प्रेक्षाग्रह में सोमवार को शिक्षा अधिकार अधिनियम की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एजुकेटर को नियुक्त पत्र प्रदान किए गए। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि गन्ना विकास राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने किया। कार्यशाला में जिले भर के मान्यता प्राप्त, सीबीएसई बोर्ड शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य, प्रबंधकों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला संबोधित करते हुए राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि पिछली सरकारों में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट थी। मौजूदा केंद्र और राज्य की सरकार ने शिक्षा को नई दिशा दी है। सरकार की तमाम ऐसी योजनाएं हैं जो अंतिम पायदान तक पहुंच रही हैं। चाहे वह किसी जाति, धर्म, वर्ग के लोगों की बात हो। डीएम ज्ञानेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.