बहराइच, अप्रैल 25 -- बहराइच। परिषदीय विद्यालयों में अवस्थित को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केन्द्रों में 140 ई.सी.सी.ई. एजुकेटर्स के पद पर मैन पावर की आपूर्ति हेतु सेवायोजन पोर्टल पर सेवा प्रदाता के माध्यम से विज्ञप्ति प्रकाशित की गई है। अन्तिम तिथि 09 मई है। यह जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि इच्डुक अभ्यर्थी निर्धारित समय में सेवायोजन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...