जहानाबाद, मार्च 30 -- हुलासगंज, निज संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज में ईसीजी जांच की व्यवस्था तो है, लेकिन पिछले करीब दो महीनों से नेटवर्क समस्या के कारण मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार ईसीजी मशीन के माध्यम से की गई जांच की रिपोर्ट पहले ऑनलाइन माध्यम से पटना भेजी जाती थी, जहां से विशेषज्ञों द्वारा रिपोर्ट तैयार कर वापस भेजी जाती थी। लेकिन वर्तमान में इंटरनेट सेवा ठप रहने के कारण यह प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित हो गई है। ऑपरेटर ने बताया कि नेटवर्क नहीं रहने की वजह से अब किसी तरह मशीन से ही प्रिंट निकालकर मरीजों को रिपोर्ट दी जा रही है, जिससे जांच की गुणवत्ता और विश्वसनीयता पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इस समस्या की जानकारी संबंधित विभागीय उच्च अधिकारियों को दे दी गई है, लेकिन...