धनबाद, जनवरी 6 -- धनबाद। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड(ईसीएल) के सेवानिवृत्त वरीय कार्यपालक अभियंता भवनाथ झा का मंगलवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 69 वर्ष की आयु में धनबाद के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बिहार के दरभंगा जिले के रामभद्रपुर के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को बेगूसराय जिले के सिमरिया घाट पर हुआ। मुखाग्नि उनके पुत्र विकास कुमार झा ने दी। भवनाथ झा बीमार चल रहे थे। उनका उपचार चल रहा था। सोमवार देर रात तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। वह अपने पीछे पत्नी मंजू झा, पुत्र विकास कुमार झा, बहू, बेटी-दामाद, पोती सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.