ईसीएल के ग्रेडर की चपेट में आने से व्यक्ति घायल
गोड्डा, अप्रैल 12 -- ललमटिया प्रतिनिधि। राजमहल परियोजना ललमटिया कोयला खनन क्षेत्र के तालझारी साइड में ग्रेडर की चपेट में आने से 30 वर्षीय मतीयुस हांसदा बुरी तरह से घायल हो गया। मीली जानकारी के अनुसार राजमहल परियोजना द्वारा तालझारी मौजा पर मिट्टी कटाई एवं कोयला खनन का कार्य चल रहा था। राजमहल परियोजना के द्वारा मिट्टी एवं सड़क की कटाई के दौरान ग्रामीण विरोध कर रहे थे। उसमें तलझारी गांव के 30 वर्षीय मतीयुस हांसदा भी शामिल थे। सड़क को ठीक करने में लगे ग्रेड के चपेट में आने से मतीयुस हांसदा की दोनों पैर बुरी तरह से उसके चपेट में आ गया जिससे वह जख्मी हो गया। घटनास्थल पर उपस्थित ग्रामीणों ने घटना की सूचना ललमटिया थाना पुलिस को दी। ललमटिया पुलिस एवं ग्रामीणों के सहयोग से तुरंत घायल मतीयुस हांसदा को महागामा अस्पताल प्राथमिक उपचार के लिए लाया । महा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.